लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने LIC IPO को लेकर किया ऐलान, कहा- जल्द ही आने की उम्मीद

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2022 12:24 IST

अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब एलआईसी आईपीओ के जल्द ही आने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना चौथा बजट पेश किया हैबजट भाषण के शुरुआत में उन्होंने LIC IPO का जिक्र कियावित्त मंत्री ने कहा कि जल्द आएगा LIC IPO

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानि एक फरवरी को अपना चौथा बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने LIC IPO का जिक्र भी किया और कहा कि एलआईसी का आईपीओ जल्द ही आएगा। मालूम हो, पिछले लंबे समय से एलआईसी के आईपीओ को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं, वित्त मंत्री की इस घोषणा के बाद अब यह संकेत मिल रहे हैं कि इसी वित्त वर्ष में केंद्र सरकार एलआईसी का आईपीओ लाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

यही नहीं, अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एयर इंडिया की बिक्री सरकार ने पूरी कर ली है और अब एलआईसी आईपीओ के जल्द ही आने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि एलआईसी आईपीओ मार्च 2022 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।

बता दें कि दीपम (DIPAM) के सचिव तुहिन कांता पांडेय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पहले ही एलआईसी आईपीओ को लेकर आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने इस आईपीओ के बारे में बात करते हुए कहा था कि मार्च के अंत तक सरकार  एलआईसी आईपीओ को शेयर बाजार में लिस्ट करा लेगी। ऐसे में पहले ही इसे लेकर कई मर्चेंट बैंकरों से कई दौर की बातचीत हो चुकी है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी आईपीओ को लेकर पांडेय ने हाल-फिलहाल में कहा था कि इसे जितना संभव हो सके, उतना बेहतर तरीके से लाया जाएगा। 

हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि एलआईसी का आईपीओ कितना बड़ा होगा। मगर फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसमें सरकार द्वारा 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश करती है तो इसके 1 लाख करोड़ रुपये के होने का अनुमान है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि एलआईसी का आईपीओ 15 लाख करोड़ रुपये तक का भी हो सकता है। वहीं, आजतक के अनुसार, हाल में सेबी (SEBI) को केंद्र सरकार ने कहा है कि वो एलआईसी आईपीओ से जुड़े दस्तावेजों को जांचने का काम अगले तीन हफ्ते में पूरा कर ले, ताकि चालू वित्त वर्ष में ही सरकार इसे पूरा कर सके। 

टॅग्स :बजट 2022निर्मला सीतारमणLIC IPOएलआईसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित