लाइव न्यूज़ :

बीते सप्ताह शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 62,773 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: January 19, 2020 13:34 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,890.58 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,009.11 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 12,605.57 करोड़ रुपये चढ़कर 3,26,999.39 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,599 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,24,455.51 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,273.86 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 2,94,802.65 करोड़ रुपये और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,576 करोड़ रुपये बढ़कर 8,32,297.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत में सबसे अधिक 12,717.6 करोड़ रुपये की गिरावट आयी और यह 2,83,802.65 करोड़ रुपये रह गया।एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 726.19 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,24,293.86 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 62,772.95 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रहीं। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचयूएल, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण इस दौरान कम हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 22,827.94 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,778.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,890.58 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,009.11 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 12,605.57 करोड़ रुपये चढ़कर 3,26,999.39 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,599 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,24,455.51 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,273.86 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 2,94,802.65 करोड़ रुपये और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,576 करोड़ रुपये बढ़कर 8,32,297.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत में सबसे अधिक 12,717.6 करोड़ रुपये की गिरावट आयी और यह 2,83,802.65 करोड़ रुपये रह गया।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,040.83 करोड़ रुपये कम होकर 3,43,477.06 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,930.21 करोड़ रुपये गिरकर 6,99,881.90 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 726.19 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,24,293.86 करोड़ रुपये रह गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी कंपनी बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 345.65 अंक या 0.83 प्रतिशत की तेजी रही।  

टॅग्स :इंडियासेंसेक्सभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित