लाइव न्यूज़ :

50 करोड़ लोगों को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षकों की जरुरत: कौशल विकास सचिव

By भाषा | Updated: September 17, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 सितंबर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव रवि मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि देशभर में अगले कुछ वर्षों के दौरान करीब 50 करोड़ लोगों को कौशल प्रदान करने के लिए लाखों प्रशिक्षकों की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के कौशल को बढ़ावा देने में प्रशिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मित्तल ने कहा, ‘‘अगले कुछ वर्षों के दौरान 50 करोड़ लोगों को कौशल प्रदान की जरुरत है। अगर हमें भारत को अगले स्तर पर ले जाना है, तो हमें लोगों को कुशल बनाने की जरुरत है और इसके लिए हमारे प्रशिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।’’

सचिव ने कौशल प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुए कौशलाचार्य पुरस्कार 2021 की घोषणा के दौरान कहा कि हमें सैकड़ों हजारों और लाखों प्रशिक्षकों की एक सेना बनानी होगी क्योंकि 50 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए उनकी आवश्यकता होगी।

इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रशिक्षकों के मानकीकरण और कुशल लोगों की घरेलू और विश्व दोनों स्तर पर मांग पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्कूल में 26 करोड़ सीट हैं और उनके लिये 10 करोड़ अध्यापक हैं। इस प्रकार यदि हमें 50 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करना है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने प्रशिक्षक और मास्टर प्रशिक्षकों की आवश्यकता होगी।’’

उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण स्थानीय भाषा में होना चाहिए और प्रशिक्षकों को कौशल के दायरे को बढ़ाने के लिए छात्रों को मातृभाषा में बातें समझानी चाहिए।

प्रधान ने भविष्य में नौकरियों के अवसर को गहराई से तलाशने और भविष्य की कौशल मांग को समझने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार कौशल को शैक्षिक समानता प्रदान करने और एक मजबूत एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?