लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: लाहौर में 22 साल बाद कानूनी तौर पर बिकेगी शराब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2019 19:09 IST

द न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार लाहौर के कई होटलों औऱ कैंटीनों ने शराब के लाइसेंस के लिए लंबे समय से अप्लाई कर रखा था लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी आवेदन को रिजेक्ट कर दिया था..

Open in App

लाहौर एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में अगले महीने से शराब की बिक्री शुरू होने जा रही है। पंजाब के एक्साइज और टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने 22 साल बाद जनवरी में ऐसा लाइसेंस दिया है।

यह लाइसेंस रॉयल इंटरनेशनल होटल को दिया गया है। इससे पहले यह लाइसेंस 1997 में हॉलीडे इन को दिया गया था।

हाल में ही दिए लाइसेंस को मिलाकर लाहौर में अब कुल पांच होटल हैं जहां शराब की बिक्री होगी।

द न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार लाहौर के कई होटलों औऱ कैंटीनों ने शराब के लाइसेंस के लिए लंबे समय से अप्लाई कर रखा था लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी आवेदन को रिजेक्ट कर दिया था।

हाल में ही जिस होटल को लाइसेंस दिया गया है उसके मालिक पीर बघाई शाह हैं। एक्साइज एंड टैक्सेशन डायरेक्टर जनरल अकरम अशरफ गोंडल ने यह लाइसेंस मुख्यमंत्री उस्मान बुजडार के एप्रूवल के बाद दिया है। 

पीर बघाई शाह का पाकिस्तान के कई एयरपोर्ट पर पार्किंग स्टैंड और शॉप का व्यवसाय है।क़ुरआन में शराब की मनाहीइस्लाम में तो वैसे भी शराब पीने की मनाही है। इसके बारे में कुरआन में लिखा है ‘‘हे लोगो! जो ईमान लाए हो! यह शराब, जुआ और यह आस्ताने और पांसे, यह सब गन्दे और शैतानी काम हैं। इनसे परहेज़ करो, उम्मीद है कि तुम्हें भलाई प्राप्त होगी।’’ – (सूरह 5, आयत 90)शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सरकारें भी मानती हैं कि यह अच्छी चीज़ नहीं है इसीलिए शराब की बोतलों पर वैधानिक चेतावनी भी लिखी जाती है और समय समय इसपर बैन लगाने की कोशिश होती रहती है। 

भारत में भी गुजरात, बिहार, नागालैंडऔर कई अन्य राज्यों ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है। कितने ही गाव में महिलाएं इसके विरोध में आंदोलन चला रही हैं। कितने घर हैं जो शराब के कारण बर्बाद हो चुके हैं। कई बार इसके लिए जागरूकता प्रोग्राम भी किए जाते हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?