लाइव न्यूज़ :

IRCTC ने दिया श्रद्धालुओं को बेहतरीन तोहफा, अब कुंभ मेले में जाना हुआ और आसान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 20, 2018 09:10 IST

यह सुविधा इलाहाबाद में केवल 12 स्टेशनों पर यात्रा करने के लिए उपलब्ध है. एक परिपत्र में रेलवे ने कहा है कि समारोह के दौरान बहुत अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है और मेला स्टेशनों से कुछ दबाव कम करने के लिए कार्यक्रम के दौरान वापसी टिकटों की खरीद की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

Open in App

नई दिल्ली, 20 नवंबर: अगले साल होने वाले महाकुंभ की अवधि के दौरान इलाहाबाद जाने वाले यात्री अनारक्षित टिकट 15 दिन पहले खरीद सकेंगे. इस दौरान यात्रियों की भीड़भाड़ को कम करने के लिए रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की खरीद 15 दिन पहले करा लेने की अनुमति देेने का निर्णय लिया है. अभी तक यह यह सुविधा तीन दिन पहले तक ही थी.

यह सुविधा इलाहाबाद में केवल 12 स्टेशनों पर यात्रा करने के लिए उपलब्ध है. एक परिपत्र में रेलवे ने कहा है कि समारोह के दौरान बहुत अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है और मेला स्टेशनों से कुछ दबाव कम करने के लिए कार्यक्रम के दौरान वापसी टिकटों की खरीद की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

इसमें बताया गया है कि महाकुंभ मेला के आयोजन वाले इलाहाबाद क्षेत्र में 12 स्टेशनों में से किसी पर यात्रा के लिए भारतीय रेलवे के किसी स्टेशन से यूटीएस एप्प के जरिए अगर एक यात्री अनारक्षित टिकट खरीदता है तो यात्रा की तारीख छोड़कर वापसी टिकट 15 दिन पहले बुक कराने की अनुमति होगी. इसका मतलब है कि अगर नागपुर का एक यात्री इलाहाबाद मेले में किसी स्टेशन का और वापसी का टिकट खरीदना चाहता है तो वह 15 दिन पूर्व टिकट खरीद सकता है. हालांकि ऐसी वापसी टिकटों को वापस नहीं किया जाएगा. 12 स्टेशन जहां के लिए यह सुविधा उपलब्ध है उनमें इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, नैनी, सुबदेरगंज, रामबाग, प्रयाग घाट, दारागंज, फाफामऊ, झूसी, विंध्याचल, छेओकी और वापसी शामिल है.

टॅग्स :आईआरसीटीसीकुंभ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतअपने आधार को IRCTC अकाउंट से करें लिंक, मिलेंगे 5 बड़े फायदे; 99% लोग इस सुविधा से अनजान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख