लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण अभियान: एनटीपीसी ने 70 हजार से अधिक कर्मचारियों, आश्रितों को टीका लगवाया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बुधवार को कहा कि उनसे अपने 70 हजार से अधिक कर्मचारियों, श्रमिकों और उनके पारिवारिक सदस्यों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है।

एक बयान के मुताबिक देश भर के सभी संयंत्रों में बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसमें एनटीपीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित कंपनी के सभी सहयोगी और उनके आश्रित भी शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, ‘‘भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने अपने 70,000 से अधिक कर्मचारियों, श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को टीके लगवाएं हैं।’’

बयान में आगे कहा गया कि संबंधित राज्य प्रशासन के साथ मिलकर एनटीपीसी केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

कंपनी ने सुनिश्चित किया है कि उसके अग्रिम पंक्ति में रहकर काम करने वाले कर्मचारियों, मौजूदा और सेवानिवृत सभी को टीका लगाया जाये। इसमें 60 वर्ष से ऊपर की आयु का सेवानिवृत स्टाफ और 45 वर्ष की उम्र से ऊपर के वर्तमान में काम कर रहा स्टाफ भी शामिल है। कंपनी ने 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग में भी पात्र कर्मचारियों को टीका लगाने का काम शुरू किया हे।

वक्तव्य के मुताबिक कंपनी के देशभर में फैले 72 स्थानों पर टीकारण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें संयुकत उद्यम और अनुषंगी कंपनियां भी शामिल हैं। टीकारण अभियान के साथ ही एनटीपीसी ने कोविड- 19 से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिये एक कार्यबल का भी गठन किया है जो कि सातों दिन चौबीसों घंटे काम कर रहा है और कोविड मरीजों के लिये समन्वय का काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर