लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट: हुंदै ने तमिलनाडु सरकार को 10 करोड़ रुपए की मदद दी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई वाहन बनाने वाली हुंदै मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसकी सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व) इकाई ने तमिलनाडु सरकार को कोविड-19 राहत सहायता के रूप में 10 करोड़ रुपए दिए हैं। यह मदद नकद और चिकित्सा उपकरण के रूप में दी गयी है।

कंपनी ने कहा कि उसने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के मकसद से हुंदै केयर्स 3.0 कोविड-19 राहत पहल के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपए का दान दिया है।

कंपनी ने साथ ही राज्य को उच्च प्रवाह वाली ऑक्सीजन मशीनें, बाईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और दो ऑक्सीजन संयंत्रों सहित पांच करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण दिए हैं।

कंपनी ने कहा कि ऑक्सीजन संयंत्र तोंदियारपेट और तांबरम के सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एस एस किम ने कहा, "यह योगदान उस राज्य के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े होने की हमारी अभिव्यक्ति है जो पिछले दो दशकों से भारत में हुंदै का घर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर