लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट ने दुनियां को परस्पर सहयोग के नए दौर की दहलीज पर खड़ा कर दिया है: चंद्रशेखरन स्

By भाषा | Updated: December 23, 2020 00:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कहना है कि कोविड19 संकट ने दुनिया को पारस्परिक सहयोग के एक नए दौर की एक नयी दहलीज पर ला खड़ा किया है जाहां व्यक्ति , कंपनियां और देश आपस में सहयोग के लिए पहले की तुलना में अधिक तत्पर हैं।

उनका मानना है कि इस संकट से वैश्विक सहयोग के माध्यम ही उबरा जा सकता है।

नमक से लेकर कंप्यूटर साफ्टवेयर बनाने वाले टाटा समूह के विश्व भर में फैले साढ़े सात लाख से अधिक कर्मचारियों को नव वर्ष के एक संदेश में चंद्रशेखरन ने कहा कि महामारी ने नियम बदल दिए हैं, प्राथमिकताएं बदल गयी हैं, सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। जब-जितना-जरूरी हो का बंदोबस्त रखने की जगह हर समय घट -बढ़ के लिए पूरी तैयारी को प्रथमिकता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि ये बदला आने वाली नीय उभरती अर्थव्यवस्था की झलक हैं।

उन्होंने कहा कि हाल में अलग अलग कंपनियों से बढ कर जिस तरह नागरिकों और सरकारों ने जिस तरह मिल जुल कर काम किया है उसकी इससे पहले कल्पना नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा,‘ मेरा मानना है कि हम सहयोग के एक नए युग की दहलीज पर हैं। इसमें व्यक्ति , कंपनियां और देश साथ मिल कर काम करने को पहले से अधिक तत्पर हैं।’

उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग आज की आवश्यकता है। इसी संबंध में उन्होंने कोविड के टीके के वितरण के लिए आवश्यक प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि किसी वैक्सिन को हर देश में पहुंचाने का कार्य एक अभूतपूर्व जटिल अंतरराष्ट्रीय सहयोग का कार्य है। नये नये रोगों की तीव्र जांच और नए उपचारों के बारे में भी यह बात कही जा सकती है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी से हमने यह भी सीखा कि ऐसे कई काम जो घर से बाहर जा कर किए जाते थे उन्हें घर में बैठ कर भी उतनी ही अच्छी तरह किया जा सकता है। इसमें खरीदारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुश्रुसा और कार्यालय का काम शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब