लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट: बॉश ने अपने कर्मचारियों को औसतन 70 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई वाहनों के लिये कल-पुर्जे बनाने वाले बॉश समूह ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में अपने किसी भी कर्मचारी के कोविड-19 के कारण निधन होने पर औसतन 70 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराया है। इसके अलावा समूह ने कहा कि उसने महामारी से निपटने के लिये राहत उपायों के लिये प्रयास तेज किये हैं।

बॉश ने यह भी कहा कि वह अपने कर्मचारियों के निधन होने की स्थिति में उनके परिवार को तीन साल तक चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराएगा।

समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतों को देखते हुए समूह ने बेंगलुरु और पुणे परिसरों में कोविड देखभाल केंद्र स्थापित किये हैं।’’

बयान के अनुसार कंपनी ऑक्सीजन उत्पादन इकाई में भी निवेश करेगी। ये इकाइयां कारोबार में मदद के साथ समाज की भी सेवा करेंगी।

समूह ने कहा, ‘‘यह कठिन समय है और समाज के हर वर्ग के लोगों को एकजुटता, सहानुभूति दिखानी चाहिए, सही ज्ञान होना चाहिए और सुरक्षा का प्रयोग करने में एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए।’’

कर्मचारी कल्याण पर, बॉश ने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण से कर्मचारियों की मृत्यु जैसी अप्रत्याशित स्थिति में, बॉश अपने कर्मचारियों को औसतन 70 लाख रुपये बीमा कवर प्रदान करेगा। यह राशि मृतक कर्मचारी के कानूनी उत्तराधिकारियों को मिलेगी। यह मौजूदा 7 लाख रुपये कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा योजना (ईडीएलआई) के अलावा है।’’

इसके अलावा समूह अपने कर्मचारियों के निधन होने की स्थिति में उनके परिवार को मृत्यु की तारीख से तीन साल तक चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर