लाइव न्यूज़ :

कोविड19:रोजमर्रा की जरूरत के साामन बनाने वाली कंपनियों ने निरंतर आपूर्ति का भरोसा दिया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये महाराष्ट्र में 15 दिन का कर्फ्यू घोषित किये जाने और कुछ अन्य राज्यों में विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाये जाने के बीच रोज मर्रा के इसतेमाल का सामान बेचने वाली एफएमसीजी कंपनियों ने उत्पादों की बिना किसी रुकावट के आपूर्ति जारी रखने का भरोसा दिया है।

आईटीसी, पारले प्राडक्ट्स, सीजी कार्प मेरिको और इमामी जैसी कंपनियों ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि पिछले साल लागू लॉकडाउन के अनुभव का प्रयोग कर वे जरूरी उत्पादों की आपूर्ति जारी रखने में समर्थ होंगे।

महाराष्ट्र ने मंगलवार को राज्य भर में बुधवार से कफ्र्यू लगाने की घोषणा की है। इसके तहत विभिन्न सार्वजनिक गतिविधयों पर कड़ाई से रोक लगाई गई है। हालांकि राज्य सरकार ने पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने की घोषणा नहीं की है। राज्य के इस कदम का मकसद राज्य में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर अंकुश लगाना है।

पारले प्राडक्ट्स के वरिष्ठ विभाग प्रमुख मयंक शाह ने पीटीआई- भाषा से कहा, ‘‘पिछले साल से काफी कुछ सीखा है। ... इस बार चीजें कहीं बेहतर ढंग से व्यवस्थित होंगी। कंपनियों ने ऐसी स्थिति से निपटना सीखा है।’’ इसके साथ ही सरकार ने भी इस बात को समझा है कि वह जब लॉकडाउन की घोषणा करते हैं तो उन्हें क्या करना चाहिये।

आईटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी आपूर्ति चैनलों में उपभोक्ताओं के लिये उत्पादों की उपलब्धता बनी रहे इसके लिये आईटीसी ने जरूरी कदम उठाये हैं। महामारी के दौरान कंपनी ने परिचालन जारी रखने के लिये मजबूत नीतियां तैयार की है। बाजार में किसी भी तरह की अड़चनों और उतार चढ़ाव से निपटने के लिये भी संगठनात्मक ढांचे को तैयार किया गया है।

मेरिको के प्रवक्ता ने भी कहा कि कंपनी इस साल बेहतर तैयारी में है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे पास इस तरह की चुनौतियों से निपटने के लिये उपयुक्त प्रणाली और प्रक्रिया तैयार है और इसके लिये जरूरी सभी साधन भी रखे गये हैं।’’

इमामी के निदेशक हर्ष वी अग्रवाल ने इस संबंध में कहा, ‘‘फिलहाल हमें किसी तरह के प्रभाव की आशंका नहीं है लेकिन हम स्थिति पर नजर रखे हुये हैं।’’

वहीं सीजी कार्प के वैश्विश्क प्रबंध निदेशक वरुण चौधी ने कहा क्षेत्र विशेष, छोटे छोटे इलाकों में लॉकडाउन लगाये जाने और सार्वजनिक स्वासथ्य को बचाने के वासते कफ्र्यू लगने का एफएमसीजी सहित कई उद्योगों पर परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई