लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: एसएलबीसी ने बंगाल सरकार से बैंकिंग कामकाज को दोपहर दो बजे तक सीमित करने को कहा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:28 IST

Open in App

कोलकाता, 23 अप्रैल राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) ने बंगाल सरकार से अनुरोध किया है कि कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर बैंकिंग कामकाज को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सीमित किया जाए।

इस समय बैंक छुट्टियों और महीने के दूसरी तथा चौथे शनिवार को छोड़कर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सेवाएं देते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य महाप्रबंधक और एसएलबीसी के संयोजक नवीन कुमार दास ने सरकार को लिखे पत्र में कहा कि कई सदस्य बैंकों को उनके कॉरपोरेट कार्यालयों ने सलाह दी है कि वे अपने संबंधित कार्य क्षेत्रों में कोविड संक्रमण की स्थितियों का जायजा लें और अपनी शाखाओं तथा कार्यालयों में 50 प्रतिशत तक उपस्थिति को प्रतिबंधित करने पर विचार करें।

दास ने कहा, ‘‘कई बैंक सदस्यों ने प्रतिबंधित बैंकिंग घंटों को लागू करने के लिए हमसे संपर्क किया है, जैसा पिछले साल कोविड-19 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए लागू किया गया था। इस समय संक्रमित कर्मचारियों की एक बड़ी संख्या को देखते हुए 50 प्रतिशत कार्यबल की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में छह घंटे के लिए पूर्ण बैंकिंग सेवाएं देना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।

दास ने पत्र में कहा, ‘‘हम आपसे आग्रह करेंगे कि बैंकिंग कारोबार के समय को कम से कम अगले दो हफ्तों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सीमित रखने पर विचार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट