लाइव न्यूज़ :

Kochi Water Metro Services: 'जल मेट्रो सेवा' में महिला स्वयं सहायता समूह ‘कुदुम्बश्री’ के 30 सदस्यों को नौकरी, जानें क्या है कुदुम्बश्री मिशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 13:50 IST

Kochi Water Metro Services: केरल में महिला अधिकारिता के लिए काम कर रहे स्वयं सहायता समूह कुदुम्बश्री ने एक बयान में कहा कि उनके 18 सदस्य मेट्रो के ‘टिकटिंग सेक्शन’ में तथा 12 सदस्य ‘हाउसकीपिंग सेक्शन’ काम करने के लिए नियुक्त किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान समय में 'जल मेट्रो सेवा' में कुल 74 कर्मचारी कार्यरत हैं।गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए की गई थी।

Kochi Water Metro Services: केरल सरकार की महत्वाकांक्षी 'जल मेट्रो सेवा' में महिला स्वयं सहायता समूह ‘कुदुम्बश्री’ के 30 सदस्यों को नियुक्त किया गया है। कोच्चि वाटर मेट्रो सेवा ने बुधवार को वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया। एक दिन पहले इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

केरल में महिला अधिकारिता के लिए काम कर रहे स्वयं सहायता समूह कुदुम्बश्री ने एक बयान में कहा कि उनके 18 सदस्य मेट्रो के ‘टिकटिंग सेक्शन’ में तथा 12 सदस्य ‘हाउसकीपिंग सेक्शन’ काम करने के लिए नियुक्त किए गए हैं। बयान के मुताबिक, वर्तमान समय में 'जल मेट्रो सेवा' में कुल 74 कर्मचारी कार्यरत हैं।

कुदुम्बश्री ने एक बयान में कहा, "हाउसकीपिंग और टिकटिंग के लिए नियुक्त कर्मचारियों में से तीस महिला स्वयं सहायता समूह, कुदुम्बश्री से हैं... आवश्यकता पड़ने पर और महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा। कुदुम्बश्री मिशन की शुरुआत 1998 में केरल सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए की गई थी। मिशन के तहत महिलाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर मुहैया कराये जाते हैं। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा