लाइव न्यूज़ :

केकेआर 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स में करेगी 5550 करोड़ रुपए का निवेश

By भाषा | Updated: September 23, 2020 11:00 IST

केकेआर के सह-संस्थापक और सह-सीईओ हेनरी क्राविस ने कहा कि अधिक से अधिक भारतीयों के ऑनलाइन खरीदारी करने के साथ ही रिलायंस रिटेल का नया वाणिज्यिक मंच ग्राहकों और छोटे कारोबारियों की जरूरतों को पूरा करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे केकेआर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए उसमें 5,550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए उसमें 5,550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में बताया कि यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है। इससे पहले उसने इसी साल जियो प्लेटफार्म में 11,367 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा, ‘‘इस निवेश के तहत रिलायंस रिटेल का मूल्य 4.21 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है।’’ आरआरवीएल की सहायक इकाई रिलायंस रिटेल भारत के सबसे बड़े और तेजी से बढ़े खुदरा कारोबार का संचालन करती है और देश भर में इसके लगभग 12,000 स्टोर में 64 करोड़ लोग जाते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘उद्योग आधारित फ्रेंचाइजी के लिए मूल्यवाद साझेदारी करने का केकेआर का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है और वह कई वर्षों से भारत के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपनी डिजिटल सेवाओं और खुदरा कारोबार में केकेआर के वैश्विक मंच, कारोबार की जानकारी और परिचालन विशेषज्ञता के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’’

केकेआर के सह-संस्थापक और सह-सीईओ हेनरी क्राविस ने कहा कि अधिक से अधिक भारतीयों के ऑनलाइन खरीदारी करने के साथ ही रिलायंस रिटेल का नया वाणिज्यिक मंच ग्राहकों और छोटे कारोबारियों की जरूरतों को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि  इस सौदे के लिए अभी नियामक मंजूरियां ली जानी बाकी हैं। सौदे के लिए मॉर्गन स्टैनली रिलायंस रिटेल की वित्तीय सलाहकार थी और सिरिल अमरचंद मंगलदास और डेविस पोल्क एंड वार्डवेल कानूनी परामर्शदाता थे। दूसरी ओर केकेआर के वित्तीय सलाहकार डेलॉइट टूचे टोहमात्सु इंडिया और कानूनी सलाहकार शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी और सिम्पसन थैचर एंड बार्टलेट एलएलपी थे।

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित