लाइव न्यूज़ :

केआईएमएस, डोडला डेयरी के आईपीओ 16 जून को खुलेंगे, बोली के लिए कीमत का दायरा तय

By भाषा | Updated: June 11, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लिमिटेड (केआईएमएस) और डोडला डेयरी के (प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश) आईपीओ बोली के लिए 16 जून को खुलेंगे।

केआईएमएस ने शुक्रवार को अपने 2,144 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए कीमत दायरा 815-825 रुपये प्रति शेयर तय किया। कंपनी के मुताबिक आईपीओ 18 जून को बंद होगा।

केआईएमएस के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये के शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,35,60,538 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।

कंपनी ने बताया कि बिक्री पेशकश के तहत जनरल अटलांटिक सिंगापुर केएच पीटीई लिमिटेड, डॉ भास्कर राव बोलिनेनी, राज्यश्री बोलिनेनी, बोलिनेनी रमनैया मेमोरियल हॉस्पिटल्स और अन्य मौजूदा शेयरधारक शेयर बेचेंगे।

बोली के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 2,144 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत की कंपनी डोडला डेयरी ने आईपीओ के तहत कीमत का दायरा 421-428 तय किया है और इससे 520 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

कंपनी ने बताया कि आईपीओ 18 जून को बंद होगा और एंकर निवेशक 15 जून को बोली लगा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट