लाइव न्यूज़ :

किआ सोनेट ने एक साल से कम समय में एक लाख की बिक्री का आकंड़ा पार किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर किआ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसकी कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट ने बाजार में उतारे जाने के एक साल से भी कम समय में एक लाख की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान, यह कार देश में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी बन गयी।

सितंबर 2020 में पेश की गयी सोनेट कार अपने वर्ग में एक सफल उत्पाद के रूप में उभरी है, और उसने इस वर्ग में लगभग 17 प्रतिशत और किआ की कुल बिक्री में 32 प्रतिशत का योगदान दिया है।

किआ इंडिया के कार्यकारी निदेशक और मुख्य बिक्री और व्यापार रणनीति अधिकारी ताए-जिन पार्क ने कहा, “सोनेट को तब बाजार में पेश किया गया था जब ऑटो उद्योग कोविड-19 महामारी की शुरुआत के साथ इतिहास में सबसे खराब मंदी का सामना कर रहा था। विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला को लगे झटकों के बीच बाजार ग्राहकों की सबसे उदासीन भावना से जूझ रहा था।"

उन्होंने कहा, "हमने पिछले साल सितंबर में सभी बाधाओं के बावजूद सोनेट को पेश किया था, और यह कहना गलत नहीं होगा कि इसने भारत में किआ की सफलता की कहानी को नये सिरे से लिखा है और उद्योग में अपनी सबसे बेहतर विशेषताओं एवं विशिष्टताओं के साथ इस वर्ग में एक मजबूत पकड़ बना ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?