लाइव न्यूज़ :

किया इंडिया ने सेल्टोस एक्स लाइन पेश की, कीमत 17.79 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: September 1, 2021 12:56 IST

Open in App

किया इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने देश में अपनी मध्यम आकार की एसयूवी सेल्टोस का नया ट्रिम मॉडल पेश किया है, जिसकी शोरूम कीमत 17.79 लाख रुपये से शुरू होती है। ऑटो विनिर्माता ने कहा कि एक्स लाइन के शीर्ष संस्करण के शामिल होने से सेल्टोस श्रेणी में एक और खासियत जुड़ गई है। यह मॉडल मैट ग्रेफाइट रंग, 18 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील सहित अन्य विशेषताओं के साथ आता है। किया इंडिया ने एक बयान में कहा कि सेल्टोस एक्स लाइन खासतौर से स्वचालित ट्रांसमिशन - जी1.4 टी-जीडीआई 7डीसीटी और डी1.5 6एटी के साथ उपलब्ध होगी। बयान के मुताबिक पेट्रोल एक्स लाइन 7डीसीटी ट्रिम की कीमत 17.79 लाख रुपये है, जबकि डीजल एक्स लाइन 6एटी संस्करण की कीमत 18.10 लाख रुपये है। किया इंडिया के कार्यकारी निदेशक और मुख्य बिक्री तथा व्यापार रणनीति अधिकारी ताए-जिन पार्क ने कहा, ‘‘सेल्टोस एक सफल उत्पाद है और शीर्ष एक्स लाइन ट्रिम की शुरुआत के साथ हम एक और प्रीमियम उत्पाद पेश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारKia India-Mapmyindia: मैप माई इंडिया के साथ किआ इंडिया ने किया गठबंधन, ईंधन स्टेशन, अस्पताल, होटल, रेस्तरां सहित इन क्षेत्र में करेंगे काम, जानें सुविधा

कारोबारKia India: वाहन खरीदना हो तो जल्दी करें, 10 दिन के बाद लगेंगे झटके, ये कंपनी 1 अप्रैल से कीमत में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी

कारोबारVehicle Company: मारुति सुजुकी, एमजी मोटर इंडिया, किआ इंडिया, निसान मोटर इंडिया और हुंदै की बिक्री में बढ़ोतरी, इस कपंनी को नुकसान

कारोबारAuto Expo 2023: चार साल में 2000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, किआ इंडिया ने की बड़ी घोषणा, इन क्षेत्रों में किया जाएगा खर्च

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित