लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2019: बीजेपी संकल्प पत्र के इन 7 वादों की घोषणा बजट में कर सकती है मोदी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 14:29 IST

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत के तहत लाना भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए संकल्प पत्र में वादा किया था कि सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाएंगे। बजट में इसकी घोषणा हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा। इसके लिए बजट से कुछ राशि आवंटित की जा सकती है।असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बीमा योजना का ऐलानबीजेपी के संकल्प पत्र में बेहतर हवाई संपर्क के लिए परिचालन हवाई अड्डों की संख्या को बढ़ाकर 150 करने का लक्ष्य है। स

वैश्विक स्तर पर नरमी और मानसून की चिंता के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण NDA सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज पेश कर रही हैं। बजट में राजकोषीय घाटे को काबू में रखने के साथ आर्थिक वृद्धि तथा रोजगार सृजन को गति देने पर सरकार का जोर रह सकता है। राजकोषीय स्थिति मजबूत करने के लिये कर दायरा बढ़ाने और अनुपालन बेहतर करने के इरादे से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों पर 40 प्रतिशत की एक नई दर से कर लगाया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिये महत्वपूर्ण आयकर के मोर्चे पर टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी ने 75 वादों से लैस एक संकल्प पत्र जारी किया था। उम्मीद है कि मोदी सरकार इस बजट में संकल्प पत्र के कुछ वादों को पूरा सकती है।

स्वास्थ्य

1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत के तहत लाना भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए संकल्प पत्र में वादा किया था कि सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाएंगे। बजट में इसकी घोषणा हो सकती है।

2. पार्टी ने 75 नए मेडिकल कॉलेज/स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का वादा किया है। इसका ऐलान हो सकता है।

कृषि

3. किसान क्रेडिट कार्ड पर  ब्याज-मुक्त लोन- पार्टी के एक दूसरे वादे की बात करें तो किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज-मुक्त लोन देने की बात कही गई थी। उम्मीद है कि 5 जुलाई को आम बजट में इस पर मुहर लग सकती है। 

4. 10,000 नए किसान उत्पादक संगठनों का गठन में सहायता

अर्थव्यवस्था

5. राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा। इसके लिए बजट से कुछ राशि आवंटित की जा सकती है।

6. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बीमा योजना का ऐलान

बुनियादी ढांचा

7. बीजेपी के संकल्प पत्र में बेहतर हवाई संपर्क के लिए परिचालन हवाई अड्डों की संख्या को बढ़ाकर 150 करने का लक्ष्य है। सरकार कई शहरों में नए एयरपोर्ट का ऐलान कर सकती है।

टॅग्स :संसद बजट सत्रबजट 2019कर बजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो