लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में निवेश करेगा केरल का किटेक्स समूह

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:44 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ जुलाई केरल के किटेक्स समूह ने शुक्रवार को कहा कि वह तेलंगाना के वारंगल शहर में एक कपड़ा विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। कंपनी ने केरल में अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद वहां निवेश के प्रस्ताव से हाथ खींचने की घोषणा की थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह प्रतिष्ठान काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क में स्थापित किया जाएगा, जहां का समूह के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिन में दौरा किया था।

समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक साबू एम जैकब के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पार्क के दौरे से पहले आज यहां तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव से मुलाकात की।

विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने उन्हें तेलंगाना की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों के बारे में बताया और कहा कि राज्य में कपड़ा क्षेत्र के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं।

किटेक्स समूह ने मंत्री द्वारा दी गयी जानकारी पर संतोष जताया और निवेश के संबंध में त्वरित फैसला लेने की सराहना की।

जैकब ने पिछले हफ्ते कहा था कि समूह केरल सरकार के अधिकारियों के कथित उत्पीड़न के बाद वह केरल से अपनी 3,500 करोड़ रुपए की परियोजना वापस ले रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर