लाइव न्यूज़ :

Karnataka: पीएम मोदी से मिले सीएम सिद्धरमैया, 223 तालुक में सूखा, केंद्र से 18,177.44 करोड़ रुपये राहत पैकेज की मांग

By अनुभा जैन | Updated: December 19, 2023 18:50 IST

Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार बार-बार अनुरोध करने और अधिकारियों की केंद्रीय टीम द्वारा विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद भी राज्य को सूखा राहत पैकेज जारी करने में देरी का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार की आलोचना करती रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने 236 तालुकों में से 223 को सूखाग्रस्त घोषित किया है। कर्नाटक के ज्ञापनों और अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) की रिपोर्ट पर विचार किया।आईएमसीटी को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किए हुए दो महीने हो गए हैं।

बेंगलुरुःकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और केंद्र से 18,177.44 करोड़ रुपये का सूखा राहत पैकेज जल्द जारी करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसान गहरे संकट का सामना कर रहे हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य के 223 तालुकों में सूखा पड़ा है।

 

कर्नाटक में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार बार-बार अनुरोध करने और अधिकारियों की केंद्रीय टीम द्वारा विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद भी राज्य को सूखा राहत पैकेज जारी करने में देरी का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार की आलोचना करती रही है। कर्नाटक सरकार ने 236 तालुकों में से 223 को सूखाग्रस्त घोषित किया है।

सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री को सौंपे एक ज्ञापन में कहा, ‘‘यह पता चला है कि केंद्रीय कृषि सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की उप-समिति ने 13 नवंबर को बैठक की और कर्नाटक के ज्ञापनों और अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) की रिपोर्ट पर विचार किया।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह भी पता चला है कि उप-समिति ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति के समक्ष रखे जाने की उम्मीद है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें अपना पहला ज्ञापन सौंपे लगभग तीन महीने हो गए हैं और आईएमसीटी को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किए हुए दो महीने हो गए हैं।

कर्नाटक के किसान गहरे संकट में हैं। चूंकि फसलें खराब हो गई हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि हम किसानों को जल्द ही ‘इनपुट सब्सिडी’ का भुगतान करें ताकि उनकी कठिनाई और पीड़ा को कम किया जा सके।’’ प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सिद्धरमैया के साथ कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा गौड़ा भी थे।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा