कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के पहले सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 14, 2018 04:57 PM2018-05-14T16:57:36+5:302018-05-14T16:57:36+5:30
विशेषज्ञों के अनुसार BSE सेंसेक्स का उछाल के साथ बंद होना बीजेपी के लिए एक अच्छा संकेत है।
मुंबई, 14 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनावके नतीजों से एक दिन पहले मुंबई स्टॉक एक्सचेंज 20 पॉइंट की बढ़त के साथ बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 21 पॉइंट बढ़त के साथ 35,556.71 पॉइंट पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज 35,535.79 पॉइंट पर बढ़त के साथ बंद हुआ था।
विशेषज्ञों के अनुसार BSE सेंसेक्स का उछाल के साथ बंद होना बीजेपी के लिए एक अच्छा संकेत है। शुक्रवार को भी सेंसेक्स उछाल के साथ बंद हुआ था। कर्नाटक में शनिवार को वोट डाले गये थे और कुल 72 % वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चैनल | बीजेपी | कांग्रेस | जेडीएस+ | अन्य |
इंडिया टुडे | 79-92 | 106-118 | 22-30 | 1-4 |
एबीपी-सी वोटर | 97-109 | 87-99 | 21-30 | |
जन की बात | 95-114 | 73-82 | 32-43 | 2-3 |
टाइम्स नाउ-वीएमआर | 80-94 | 90-101 | 31-39 | 2-9 |
एक्सिस-माई इंडिया | 85 | 111 | 26 | 0 |
न्यूज नेशन | 105-109 | 71-75 | 36-40 | 3-5 |
इंडिया टीवी | 87 | 97 | 35 | 3 |
रिपब्लिक टीवी | 95-114 | 73-82 | 32-43 | 2-3 |
दिग्विजय टीवी | 103-107 | 76-80 | 31-35 | 4-8 |
न्यूज एक्स सीएनएस | 102-110 | 72-78 | 35-39 | 3-5 |
टुडेज चाणक्य | 120 | 73 | 26 | अन्य 3 |
सवर्णा | 79-92 | 106 - 118 | 22 -30 |
शनिवार को वोटिंग खत्म होने के ठीक बाद आये एग्जिट पोल ने किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। ऐसे में सबकी नजरें कल होने वाली मतगणना पर है। जहाँ कांग्रेस दक्षिण में अपनी पकड़ बनाये रखने की कामना कर रही है वहीं बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम एक मौका देगा कि पार्टी भारत के दक्षिण क्षेत्र में अपने लिए जगह बनाये। बात दें बीजेपी जहां भारत के अन्य भागों में सफल रही है, भारत के दक्षिणी भाग में पार्टी को उतनी सफलता नहीं मिली है।