लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू सीमेंट की दिसंबर 2022 में आईपीओ लाने की तैयारी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:07 IST

Open in App

कोलकाता, 25 नवंबर जेएसडब्ल्यू सीमेंट के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी और मंदी के चलते कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना को दो साल आगे बढ़ा दिया है और अब यह दिसंबर 2022 के आसपास आ सकता है।

कंपनी ने 2023 तक अपनी कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 2.5 करोड़ टन करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है और इसके लिए 3623 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे।

जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ओडिशा में शिव सीमेंट के विस्तार की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘2019 में सीमेंट क्षेत्र में गिरावट आई थी, 2020 में कोविड की मार पड़ी है। अब आईपीओ लाने के लिए हमारे लिए दिसंबर 2022 तार्किक समयसीमा है।’’

समूह ने इससे पहले दिसंबर 2020 में आईपीओ लाने की योजना बनाई थी। आईपीओ का आकार 2,500-2,700 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है, जो कंपनी की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

कंपनी 14 अरब डॉलर के जेएसडब्ल्यू स्टील समूह का हिस्सा है और वह वित्तपोषण के लिए निजी इक्विटी मार्ग से चालू वित्त वर्ष में 1,000-1,500 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया में है। सीमेंट कंपनी पर इस समय 2,800 करोड़ रुपये का कर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें