लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक ने कहा, इस्पात के दाम नीचे आने में दो साल लगेंगे

By भाषा | Updated: April 18, 2021 14:15 IST

Open in App

(अभिषेक सोनकर)

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल इस्पात की कीमतों को अभी नीचे आने में कम से कम दो साल लेंगे। उद्योग के एक शीर्ष कार्यकारी ने रविवार को यह बात की।

जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी देश में इस्पात की मांग उत्पादन से अधिक रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि 2021-22 में इस्पात की मांग 14 से 15 करोड़ टन रहने की उम्मीद है जबकि उत्पादन 12.5 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

इस्पात कीमतों को नीचे आने में कितना समय लगेगा, इस बारे में शर्मा ने कहा, ‘‘मांग की वजह से कीमतों को नीचे आने में करीब दो साल लगेंगे’’

भारत में अप्रैल में हॉट रोल्ड काइल (एचआरसी) का दाम 58,000 रुपये प्रति टन था। वहीं एक अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्पात के दाम 735 से 740 डॉलर प्रति टन थे। एक साल पहले की तुलना में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम करीब 50 प्रतिशत ऊंचे हैं।

शर्मा ने कहा कि भारत और अन्य देशों ने महामारी की वजह से प्रोत्साहन पैकेज घोषित किया है। इसकी वजह से खपत बढ़ी है। जब तक यह पैकेज समाप्त नहीं होता है, दाम ऊंचे स्तर पर बने रहेंगे।

इस्पात की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि 2020 के कैलेंडर साल में चीन को छोड़कर दुनियाभर में मांग में कमी आई। चीन में इस्पात की मांग छह से सात प्रतिशत बढ़ी।

इस दौरान भारतीय इस्पात उद्योग की मांग 10 प्रतिशत घटकर 9.9 करोड़ टन रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस