लाइव न्यूज़ :

जियोफोन नेक्स्ट दिवाली से होगा उपलब्ध, कीमत 6,499 रुपये

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 अक्टूबर जियोफोन नेक्स्ट दिवाली से 6,499 रुपये में उपलब्ध होगा। यह कीमत हालांकि बिना किस्तों पर फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए होगी। जियो और गूगल ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।

जियो ने एक बयान में बताया कि ग्राहक किस्तों में भी जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन को खरीद सकते है। ग्राहकों को इसके लिए शुरू में 1,999 रुपये देने होंगे और शेष राशि 18 से 24 महीनों की किस्तों में दी जा सकेगी।

ग्राहक जियो के 'प्लान्स' शुल्क के साथ जियोफोन नेक्स्ट की किस्ते भी चुका सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने चार अलग-अलग प्लान भी जारी किये है। यह प्लान 300 रुपये प्रति माह से लेकर 600 रुपये प्रति माह तक है।

दोनों कंपनियों ने सयुंक्त बयान में कहा, "ऐसा पहली बार है जब कम कीमत वाले किसी फोन को किस्तों के जरिये खरीदने का विकल्प दिया जा रहा है। यह विकल्प फोन खरीदने के मूल्य को किफायती और एक आम फोन की कीमत के लगभग बराबर बनाता है।"

कंपनी के अनुसार इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम चिपसेट पर तैयार किया गया है और देशभर के सभी जियोमार्ट डिजिटल रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

जियोफोन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह फोन दो जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल मैमोरी और ड्यूल सिम स्लॉट के साथ आएगा। फोन में 5.45 इंच की एचडी टचस्क्रीन होगी और 3500 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, "मुझे ख़ुशी है कि गूगल और जियो की टीमें भारतीयों के लिए त्योहार के दौरान इस फोन को समय पर लाने में सफल रही हैं। कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों के बावजूद हम सफल रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरा हमेशा से 135 करोड़ भारतीयों के जीवन को समृद्ध, सक्षम और सशक्त बनाने के लिए डिजिटल क्रांति की शक्ति में गहरा विश्वास है। पहले हमने ऐसा इंटरनेट के माध्यम से किया था और इस बार हम फिर से स्मार्टफोन के जरिये करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?