लाइव न्यूज़ :

जियो ने जंस्कार में शूरू की मोबाइल सेवाएं

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 नवंबर रिलायंस जियो ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के जंस्कार क्षेत्र में मंगलवार को मोबाइल सेवाएं शुरू कीं। कंपनी ने कारगिल के सूदूर और अलग-थलग क्षेत्र में अपनी पहुंच का विस्तार किया है।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि उसने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में जंस्कार के पिबितिंग, पादुम, अक्षो और अबरान में चार मोबाइल टावर लगाए हैं।

इस सेवा की शुरुआत लद्दाख के सांसद जामयांग टी. नामग्याल ने की।

रिलायंस जियो के सूत्रों ने बताया कि जंस्कार में सेवा की शुरुआत कारगिल में सेवा विस्तार के बाद की गयी है।

सूत्रों ने कहा कि जियो ने अब तक लेह के 15 कस्बों और गांवों और कारगिल के 22 कस्बों एवं गांवों में सेवा का विस्तार किया है। पिबितिंग और पादुम दो ऐसे कस्बे हैं जहां पहली बार किसी निजी दूरसंचार कंपनी ने अपनी सेवा शुरू की है।

नामग्याल ने इसके लिए ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद और रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी का धन्यवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार