लाइव न्यूज़ :

जियो ने अगस्त में 6.49 लाख, एयरटेल ने 1.38 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े

By भाषा | Updated: October 20, 2021 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अगस्त में 6.49 नए लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। इसके बाद भारती एयरटेल का स्थान रहा, जिसने 1.38 लाख नए कनेक्शन जोड़े। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इसके उलट वोडाफोन आइडिया ने अगस्त में 8.33 लाख ग्राहक गंवाए, हालांकि उसका नुकसान जुलाई की तुलना में कम रहा।

जियो ने नये ग्राहक जोड़ने की रेस में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ना जारी रखते हुए अगस्त में 6.49 लाख वायरलेस उपयोगकर्ता जोड़े। इसके साथ ही उसका मोबाइल ग्राहकों का आधार बढ़कर 44.38 करोड़ हो गया।

सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल ने महीने के दौरान 1.38 लाख ग्राहक जोड़े जिससे उसके कुल वायरलेस कनेक्शनों की संख्या 35.41 करोड़ हो गयी।

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन आइडिया ने अगस्त में 8.33 लाख मोबाइल कनेक्शन गंवाए और इसके साथ उसके वायरलेस ग्राहकों की संख्या घटकर 27.1 करोड़ रह गयी।

जुलाई के आंकड़ों से तुलना करें तो संकटग्रस्त कंपनी ने अपने ग्राहकों के नुकसान को एक हद तक कम कर लिया है। जुलाई में उसने 14.3 लाख ग्राहक गंवाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर