लाइव न्यूज़ :

मई में जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक, अपलोड में वोडाफोन आइडिया आगे

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा आंकड़ों के अनुसार मई में रिलायंस जियो 4जी खंड में 20.7 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) औसत डाउनलोड स्पीड के साथ शीर्ष पर रही, जबकि 6.7 एमबीपीएस डेटा स्पीड के साथ अपलोड खंड में वोडाफोन आइडिया आगे रही।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क की गति में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन यह निकटतम प्रतिस्पर्धी वोडाफोन आइडिया के मुकाबले तीन गुना अधिक थी। वोडाफोन आइडिया की औसत डाउनलोड स्पीड 6.3 एमबीपीएस थी।

वोडाफोन और आइडिया के अगस्त 2018 में विलय के बाद पहली बार ट्राई उनकी नेटवर्क स्पीड को जोड़ा है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा आठ जून को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार एयरटेल की औसत गति सबसे कम 4.7 एमबीपीएस थी।

डाउनलोड गति उपभोक्ताओं को इंटरनेट से सामग्री तक पहुंचने में मदद करती है, जबकि अपलोड गति उन्हें अपने संपर्कों को चित्र या वीडियो भेजने या साझा करने में मदद करती है।

ट्राई के मुताबिक वोडाफोन आइडिया की मई में औसत अपलोड स्पीड 6.3 एमबीपीएस थी। इसके बाद रिलायंस जियो की अपलोड स्पीड 4.2 एमबीपीएस और भारती एयरटेल की 3.6 एमबीपीएस रही।

सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने चुनिंदा क्षेत्रों में 4जी सेवा शुरू की है लेकिन इसकी नेटवर्क गति ट्राई के चार्ट में नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर