जिंदल स्टेनलेस लि. ने हिसार में 26,000 टन उत्पादन क्षमता की प्रीसिजन स्ट्रिप मिल चालू की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:18 IST2021-10-20T18:18:14+5:302021-10-20T18:18:14+5:30

Jindal Stainless Ltd. commissioned a precision strip mill with a production capacity of 26,000 tonnes in Hisar | जिंदल स्टेनलेस लि. ने हिसार में 26,000 टन उत्पादन क्षमता की प्रीसिजन स्ट्रिप मिल चालू की

जिंदल स्टेनलेस लि. ने हिसार में 26,000 टन उत्पादन क्षमता की प्रीसिजन स्ट्रिप मिल चालू की

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर जिंदल स्टेनलेस (हिसार) लि. (जेएसएचएल) ने बुधवार को कहा कि उसने हिसार में स्थित अपने संयंत्र में 26,000 टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली एक प्रीसिजन स्ट्रिप मिल चालू की है।

इससे पहले जुलाई में कंपनी ने अपने विशेष उत्पाद इकाई (एसपीडी) के विस्तार के लिए 450 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। इसमें से 250 करोड़ रुपये का उपयोग प्रीसिजन स्ट्रिप निर्माण क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाना था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस मिल के चालू होने के उसकी कुल प्रीसिजन स्ट्रिप उत्पादन क्षमता मौजूदा 22,000 टन प्रति वर्ष (टीपीए) से बढ़कर 48,000 टन प्रति वर्ष हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jindal Stainless Ltd. commissioned a precision strip mill with a production capacity of 26,000 tonnes in Hisar

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे