लाइव न्यूज़ :

नयी हॉलमार्किंग प्रक्रिया के खिलाफ जौहरियों का चेन्नई में सोमवार को बंद का एलान

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:00 IST

Open in App

भारतीय मानक ब्यूरो की नयी हॉलमार्किंग प्रक्रिया के विरोध में चेन्नई के जौहरी सोमवार को अपनी दूकानें आंशिक से रूप से बंद रखेंगे। सोने के व्यापारियों ने रविवार को यह घोषणा की। शहर के जौहरियों के अनुसार नयी हॉलमार्किंग प्रक्रिया में सोने के खुदरा विक्रेताओं को हॉलमार्किंग यूनिक आईडी (एचयूआईडी) प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जो हॉलमार्क वाले सोने के हर उत्पाद के लिए छह अंकों का एक कोड होता है। रविवार को यहां प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि चेन्नई ज्वैलर्स एसोसिएशन ने इस नयी प्रक्रिया के खिलाफ सोमवार को होने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध को अपना समर्थन दिया है। देश भर में रत्न और आभूषण संघों के सदस्यों ने इस विरोध में शामिल होने की घोषणा की है। चेन्नई ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय वुम्मिडी ने कहा, "सोने का शुद्धता प्रमाणन देश में पहले इच्छा के अनुसार था। भारतीय मानक ब्यूरो ने 16 जून से देश भर के लगभग उन 256 जिलों में सोने की हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी है, जहां जांच और हॉलमार्किंग केंद्र हैं।" उन्होंने कहा कि क्षमता की कमी के कारण 16 से 18 करोड़ स्वर्ण उत्पाद बिना हॉलमार्किंग के बेकार पड़े हुए हैं। उनके अनुसार हॉलमार्किंग केंद्रों की वर्तमान क्षमता केवल दो लाख स्वर्ण उत्पाद प्रतिदिन है जिसके कारण पिछले तीन साल का भराव हो रखा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि एचयूआईडी ग्राहकों की गोपनीयता के लिए एक खतरा हो सकती है, क्योंकि नयी प्रणाली में ग्राहकों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करनी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनई हॉलमार्किंग प्रणाली के विरोध में तमिलनाडु के ज्वैलर्स का विरोध प्रदर्शन

कारोबारसोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग का पहला चरण ‘सफल’, हड़ताल के फैसले पर पुनर्विचार करे जीजेसी : सरकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो