लाइव न्यूज़ :

अगले साल गर्मियों में फिर उड़ान भर सकती है जेट एयरवेज

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:22 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कारोबारी मुरारी लाल जालान और लंदन की कलरॉक कैपिटल के गठजोड़ ने सोमवार को कहा कि जेट एयरवेज का परिचालन 2021 की गर्मियों में फिर शुरू हो सकता है। इस गठजोड़ ने जेट एयरवेज के पुनरोद्धार की बोली जीती है।

अब गठजोड़ को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) तथा अन्य नियामकीय मंजूरियों का इंतजार है। इसमें नागर विमानन मंत्रालय तथा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उड़ानों के लिए समय (स्लॉट) और द्विपक्षीय यातायात अधिकार की बहाली शामिल है।

इसके अलावा गठजोड़ की योजना एयरलाइन का परिचालन फिर शुरू होने के बाद प्रतिबद्ध ढुलाई सेवा शुरू करने की है। ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) अक्टूबर में ही गठजोड़ द्वारा जमा कराई गई पुनरोद्धार योजना को मंजूरी दे चुकी है।

नकदी संकट की वजह से जेट एयरवेज का परिचालन पिछले साल 17 अप्रैल को बंद हो गया था। उसके बाद जून 2019 में उसे दिवाला प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।

समाधान योजना के तहत जेट एयरवेज का इरादा भारत में अपने सभी पुराने घरेलू मार्गों पर परिचालन करने और अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने का है। जेट 2.0 कार्यक्रम का मकसद एयरलाइन के पुराने गौरान्वित इतिहास को वापस लाना है। इसके तहत नई प्रक्रियाओं और प्रणालियों के जरिये सभी मार्गों पर दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

गठजोड़ की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘यदि सब कुछ योजनानुसार रहता है और एनसीएलटी तथा अन्य नियामकीय मंजूरियां समय पर मिल जाती हैं, तो 2021 की गर्मियों में जेट एयरवेज फिर उड़ान भर सकेगा।’’

बयान में कहा गया है कि नयी एयरलाइन शुरू करने के विकल्प पर भी विचार किया गया। लेकिन जेट एयरवेज की ताकत मसलन महत्तम उड़ान स्लॉट, ब्रांड मूल्य और प्रतिष्ठा को देखते हुए इसके पुनरोद्धार का फैसला किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?