लाइव न्यूज़ :

Jan Aushadi Kendra: देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़कर 25000, पीएम मोदी ने महिला किसान ड्रोन केंद्र की शुरुआत की, जानें फायदे, कैसे उठा सकते हैं लाभ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 30, 2023 12:22 IST

Jan Aushadi Kendra: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र’ के साथ ही देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की परियोजना की शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब-करीब 30 लाख लोग उसका फायदा उठा चुके हैं।अब तक 12,000 से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है।जन औषधि केंद्र झारखण्ड राज्य के देवघर में स्थित एम्स में सेवा देगा। 

Jan Aushadi Kendra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से 25,000 तक बढ़ाने की परियोजना का शुभारंभ किया। अब तक 12,000 से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है। करीब-करीब 30 लाख लोग उसका फायदा उठा चुके हैं।

जन औषधि केंद्र झारखण्ड राज्य के देवघर में स्थित एम्स में सेवा देगा। सबसे बड़ी बात कि माताएं-बहनें बहुत बड़ी संख्या में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद के लिए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड के देवघर में 10,000वें जन औषधि केंद्र को जनता के लिए समर्पित किया।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। केंद्र की कई योजनाओं के, ओड़िशा के एक लाभार्थी से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ‘मोदी की गारंटी’ वाली गाड़ी है और गांव-गांव जा रही है।

उन्होंने उक्त लाभार्थी से आग्रह किया कि उन्हें अब देश को विकसित बनाने में योगदान का संकल्प लेना चाहिए और इस अभियान में गांव के लोगों को भी जोड़ना चाहिए। इससे पहले एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है और इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए मोदी ने ‘प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र’ की शुरुआत की है।

यह केन्द्र महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन प्रदान करेगा ताकि वे इस तकनीक का उपयोग आजीविका सहायता के लिए कर सकें। इस योजना के तहत अगले तीन वर्षों के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों को 15,000 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे और साथ ही महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उपयोग करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जन औषधि केंद्र किफायती कीमतों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे हैं। महिला एसएचजी को ड्रोन उपलब्ध कराने और जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने संबंधी पहल की घोषणा प्रधानमंत्री ने इस साल स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के दौरान की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीJan Dhan Yojanaझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?