लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में 5,500 हेक्टेयर उच्च घनत्व वाले रोपणकार्य होगा ; यूटी प्रशासन ने योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:42 IST

Open in App

जम्मू, 11 मार्च जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बागवानी क्षेत्र में घने बागानों को लगाने की एक मेगा योजना को मंजूरी दी, जो कि मार्च 2021 से अगले छह वर्षो में उपयुक्त कृषि जलवायु क्षेत्रों के कुल 5,500 हेक्टेयर क्षेत्र में तैयार किए जाएंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि उप राज्यपाल, मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद ने भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारिता विपणन महासंघ लिमिटेड (नाफेड) के सहयोग से बनने वाली इस योजना को मंजूरी दी।

उन्होंने कहा कि यह कदम बागवानी उत्पादों की गुणवत्ता और मात्रा बढ़ाने और किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में प्रभावी होगा।

प्रवक्ता ने कहा, "मार्च 2021 से मार्च 2026 तक छह साल के लिए उपयुक्त कृषि जलवायु क्षेत्रों के 5,500 हेक्टेयर के अनुमानित क्षेत्रफल में किसान केंद्रित यह योजना लागू की जाएगी। इसमें सेब, अखरोट, बादाम, चेरी, लीची, और जैतून बादि के बागान लगाए जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि इस योजना को नाफेड के समर्थन से लागू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?