लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में आईटी क्षेत्र की अहम भूमिका: स्टालिन

By भाषा | Updated: November 26, 2021 19:28 IST

Open in App

चेन्नई, 26 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुकव्रार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र राज्य को 2030 तक एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने राज्य को आईटी क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में कई कदम उठाये हैं।

स्टालिन ने आश्वासन दिया कि सरकार उद्योग विभाग के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था और विकास को प्रभावित करने वाली समस्याओं को दूर करेगी।

उन्होंने उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ तमिलनाडु (ईएलसीओटी) द्वारा यहां आयोजित कनेक्ट 2021 के 20वें संस्करण का उद्घाटन करने के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी क्षेत्र वर्ष 2030 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को एक हजार अरब डॉलर तक ले जाने के सरकार के दृष्टिकोण में भूमिका निभाएगा।

डीमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के मई में सत्ता में लौटने के बाद तमिलनाडु सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को एक हजार अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?