लाइव न्यूज़ :

पुरानी मोटरों को बदलकर 6.2 करोड़ डॉलर की बिजली बचाएंगे आईएससी-ईईएसएल

By भाषा | Updated: April 6, 2021 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल अमेरिका के गैर-लाभकारी संगठन इंस्टिट्यूट फॉर सस्टेनेबल कम्युनिटीज (आईएससी) तथा सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा दक्षता सेवा लि. (ईईएसएल) ने अपने राष्ट्रीय मोटर बदलाव कार्यक्रम (एनएमआरपी) के तहत सालाना 6.2 करोड़ डॉलर या 454 करोड़ रुपये की बिजली बचाने का लक्ष्य रखा है।

एक बयान में कहा गया है कि आईएससी और ईईएसएल ने एनएमआरपी के तहत 73 लाख डॉलर की ऊर्जा की बचत की है।

अब यह गठजोड़ पुरानी पड़ चुकी बेकार मोटरों को बदलकर 66.5 एमकेडब्ल्यूएच ऊर्जा बचत की संभावना पर काम कर रहा है। इससे सालाना 6.2 करोड़ डॉलर की बिजली बचाई जा सकेगी। अभी तक यह गठजोड़ 73 लाख डॉलर की बिजली बचा चुका है।

आईएससी शुरुआत से ही एनएमआरपी के क्रियान्वयन के लिए ईईएसएल के साथ जुड़ा है। यह संयुक्त रूप से एशिया में उद्योग के लिए ऊर्जा दक्षता गठबंधन (ई2 अलायंस) का क्रियान्वयन कर रहा है।

इस परियोजना का मकसद भारत में अधिक दक्ष मोटरों के इस्तेमाल से औद्योगिक ऊर्जा दक्षता को बढ़ाना है। देश में कुल बिजली खपत में भारत के औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा 40 प्रतिशत है। इसमें 60 प्रतिशत बिजली की खपत इलेक्ट्रिक मोटरों से होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार