लाइव न्यूज़ :

आईआरएसडीसी ने सूरत, उधना स्टेशनों के पुनर्विकास को आरएफक्यू मांगा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 16:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 जुलाई भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) ने गुजरात के सूरत और उधना स्टेशनों में बदलाव को पात्रता अनुरोध (आरएफक्यू) मांगा है। नोडल एजेंसी ने इसे ‘रेलपोलिस’ या मिनी स्मार्ट शहर का नाम दिया है जहां कोई रह सकता है, काम कर सकता है, खेल सकता और यात्रा कर सकता है।

आईआरएसडीसी ने बयान में कहा कि इसका मकसद इन स्टेशनों का ‘एकीकृत रेलवे स्टेशन और उप-केंद्रीय वय्यवसाय केंद्र के रूप में विकास करना और ट्रांजिट आधारित विकास एवं स्मार्ट सिटी सिद्धान्तों के तहत स्टेशनों की संपदा और आसपास के क्षेत्रों में बदलाव लाना है।

बयान में कहा गया है कि नए सिरे से विकसित सूरत रेलवे स्टेशन में केंद्रीय कॉन्कोर्स तथा पैदल रास्ते का भी प्रावधान होगा। इससे यात्रियों को रेलवे प्लेटफॉर्म, राज्य और शहर के बस टर्मिनलों, प्रस्तावित मेट्रो रेल, पार्किंग तथा अन्य क्षेत्रों के लिए बाधारहित संपर्क उपलब्ध हो सकेगा।

इसी तरह उधना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास बेहतर संपर्क के साथ किया जाएगा। साथ ही यहां से बाहर निकलने वाले यात्रियों के लिए कॉन्कोर्स बनाया जाएगा।

इन दोनों स्टेशनों के पुनर्विकास की लागत करीब 1,285 करोड़ रुपये बैठने का अनुमान है। रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास चार साल में पूरा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर