लाइव न्यूज़ :

इरडा ने बीमा कंपनियों से पॉलिसीधारकों के लिये टीकाकरण को सुगम बनाने को कहा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च नियामक इरडा ने नियामक ने शुक्रवार को बीमा कंपनियों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में शामिल होने और पॉलिसिधारकों के बीच इस बारे में जागरूकता पैदा करने को कहा। उसने बीमा कंपनियों को पात्र लोगों के लिये सरकारी या निजी अस्पतालों में टीकाकरण को सुगम बनाने के लिये विशेष व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने तीन मार्च को दिशानिर्देश भेजा था। हालांकि, उसने अपनी वेबसाइट पर प्रेस विज्ञप्ति के जरिये इस बारे में शुक्रवार (19 मार्च) को फिर से निर्देश जारी किया।

सरकार ने टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत एक मार्च से 60 साल और उससे ऊपर के लोगों तथा किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल तथा उसे अधिक उम्र के लोगों के लिये टीकाकरण का काम एक मार्च, 2021 से शुरू किया।

इरडा ने बीमा कंपनियों को जारी निर्देश में कहा कि सभी बीमा कंपनियों से आग्रह है कि वे इस राष्ट्रीय प्रयास में शामिल हों।

नियामक ने बीमा कंपनियों के लिये पॉलिसीधारकों के लिये टीकाकरण को सुगम बनाने को लेकर तीन मार्च, 2021 को विज्ञप्ति जारी की थी।

इरडा ने पत्र में कहा था कि बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों के बीच पात्र लोगों के लिये सरकारी या निजी अस्पतालों में पॉलिसीधारकों के विकल्प के तहत टीकाकरण को सुगम बनाने की विशेष व्यवस्था करें।

पत्र के अनुसार, ‘‘पहले बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों के बीच एसएमएस या ई-मेल के जरिये टीकाकरण को लेकर जागरूकता पैदा करें। दूसरा, वे पॉलिसीधारकों को समूह के रूप में टीकाकरण के लिये सहायता कर सकते हैं। इसके लिये वे पहले से बुकिंग के जरिये उनके लिये टीकाकरण की व्यवस्था कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?