लाइव न्यूज़ :

मास्क, पीपीई किट उत्पादन के लिये ईरानी ने की कपड़ा उद्योग की सराहना

By भाषा | Updated: January 9, 2021 21:53 IST

Open in App

सूरत, नौ जनवरी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोरोना वायरस महामारी के समय में व्यक्तिगत सुरक्षा परिधान (पीपीई किट) और मास्क का उत्पादन कई गुना बढ़ाने के लिये शनिवार को कपड़ा उद्योग की सराहना की।

ईरानी के पास कपड़ा मंत्रालय का प्रभार है। वह तीन दिवसीय सूरत इंटरनेशनल टेक्सटाइल एक्सपो (सिटेक्स 2021) का उद्घाटन करने के लिये यहां आयी थीं।

उन्होंने सिटेक्स-2021 के उद्घाटन समारोह संबोधित करते हुए कहा कि कपड़ा उद्योग ने महामारी के दौर में मास्क व पीपीई किट के मामले में आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण पेश किया। इसके लिये वे (कपड़ा उद्योग) सराहना के पात्र हैं।

ईरानी ने कहा, ‘‘महामारी से पहले देश में मास्क और पीपीई किट बनाने वाली एक भी कंपनी नहीं थी। महामारी के बाद, लगभग 1,100 ऐसी कंपनियां चालू हो गयीं। एन-4 मास्क बनाने वाली कंपनियों की संख्या महज दो से बढ़कर 250 हो गयी।’’

उन्होंने कहा कि केवल तीन महीनों में भारत दुनिया में मास्क और पीपीई किट का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर