लाइव न्यूज़ :

अगले सप्ताह तीन कंपनियों के आईपीओ, 21 हजार करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 5, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर प्राथमिक बाजार में अगले सप्ताह तीन कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आ रहे हैं। इनसे करीब 21,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटने की उम्मीद है।

अगले सप्ताह पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस केएफसी और पिज्जा हट रेस्तरां चलाने वाली सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड और लैटेंट व्यू एनालिटिक्स के आईपीओ आने वाले हैं। पेटीएम, सफायर फूड्स और लैटेंट व्यू एनालिटिक्स के आईपीओ नौ नवंबर और दस नवंबर को खुलेंगे।

इससे पहले दिवाली के सप्ताह में भी अलग-अलग क्षेत्र की पांच कंपनियों के आईपीओ का सफलतापूर्वक समापन हुआ है। इसमें सौंदर्य एवं वेलनेस उत्पादों के ऑनलाइन मार्केटप्लेस नाइका का परिचालन करने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड, पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी पीबी फिनटेक, फिनो पेमेंट्स, एसजेएस एंटरप्राइजेज और सिगाची इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

बाजार के जानकारों का मानना ​​है कि इस कैलेंडर वर्ष में आईपीओ के जरिये एक लाख करोड़ रुपये की राशि जुटाए जाने की संभावना है। वर्ष 2021 में अभी तक 46 कंपनियां आईपीओ के माध्यम से 80,102 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही हैं।

इनके अलावा पावरग्रिड कॉरपोरेशन के ढांचागत निवेश ट्रस्ट पावरग्रिड इनविट ने भी आईपीओ से 7,735 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने भी शेयरों की बिक्री से 3,800 करोड़ रुपये जुटाए।

वर्ष, 2020 की तुलना में आईपीओ बाजार का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पिछले पूरे साल में 15 कंपनियों के आईपीओ आए थे जिससे 26,611 करोड़ रुपये ही जुटाए जा सके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट