लाइव न्यूज़ :

आईपीओ बाजार की रौनक कायम; इस सप्ताह दो कंपनियां शेयर बिक्री से जुटाएंगी 2,038 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर प्राथमिक बाजारों के लिए यह महीना अभी और व्यस्त रहने वाला है। अगले सप्ताह दो कंपनियों टारसंस प्रोडक्ट्स और गो फैशन (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आएंगे। इनसे कुल 2,038 करोड़ रुपये से कुछ अधिक राशि जुटने की उम्मीद है।

जीव विज्ञान कंपनी टारसंस प्रोडक्ट्स का तीन दिन आईपीओ 15 नवंबर को खुलकर 17 नवंबर को बंद होगा।

वहीं महिलाओं के परिधान ब्रांड गो कलर्स का परिचालन करने वाली गो फैशन का आईपीओ 17 नवंबर को खुलकर 22 नवंबर को बंद होगा। इससे पहले इस महीने अलग-अलग क्षेत्रों की आठ कंपनियों के आईपीओ के सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं।

इनमें पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस, केएफसी, पिज्जा हट रेस्तरां चलाने वाली सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड, लैटेंट व्यू एनालिटिक्स, सौंदर्य एवं वेलनेस उत्पादों के ऑनलाइन मार्केटप्लेस नायका का परिचालन करने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी पीबी फिनटेक, फिनो पेमेंट्स बैंक, एसजेएस एंटरप्राइजेज और सिगाची इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार इस वर्ष 2021 में अभी तक 49 कंपनियां आईपीओ के माध्यम से 1.01 लाख करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही हैं।

इनके अलावा पावरग्रिड कॉरपोरेशन के ढांचागत निवेश ट्रस्ट पावरग्रिड इनविट ने भी आईपीओ से 7,735 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने भी शेयरों की बिक्री से 3,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

पूरे वर्ष 2020 की तुलना में इस साल अभी तक आईपीओ बाजार का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पिछले पूरे साल में 15 कंपनियों ने आईपीओ से 26,611 करोड़ रुपये ही जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम