लाइव न्यूज़ :

दुनिया की पहली ट्रिलियन डॉलर कंपनी बनी Apple, खरीद सकती है पाकिस्तान जैसे तीन देश!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 3, 2018 04:06 IST

iPhone बनाने वाली कंपनी एपल (Apple) ने गुरुवार कारोबारी दुनिया में नया इतिहास रच दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अगस्तः आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने गुरुवार को कारोबारी दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। वो एकमात्र ऐसी कंपनी बन चुकी है जिसका बाजार मूल्य 1 ट्रलियन (एक लाख करोड़) डॉलर से ज्यादा है। ये इतनी राशि है जिसमें पाकिस्तान जैसे तीन देशों की जीडीपी चल जाए। एपल का बाजार मूल्य भारत जैसे विशाल देश की अर्थव्यवस्था का 38 प्रतिशत है। हाल ही में विश्वबैंक ने भारत को दुनिया की छठवीं बड़ी अर्थव्यवस्था माना है। विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के 193 देशों में से सिर्फ 16 ही देश हैं जिनकी जीडीपी एपल के मार्केट कैप से ज्यादा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक एपल ने 2018 के तीसरी तिमाही में 53.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया। ये पिछली दो तिमाही की तुलना में 17 फीसदी ज्यादा है। इसी वजह से एपल की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई।

इस कंपनी की शुरुआत 1976 में हुई थी। शुरुआत में इसका पूरा फोकस आईपॉड और आई-मैक कम्प्यूटर बनाने पर था। 2007 में कंपनी ने पहली बार आईफोन लॉन्च किया। इसका बाद कंपनी के रेवेन्यू में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली। फिलहाल पूंजी के मामले में एपल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। दूसरे नंबर पर अमेजन और तीसरे नंबर पर अल्फाबेट (गूगल) है।

फॉर्च्युन की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगर किसी ने पहले आईफोन लॉन्च होने के ही दिन एपल के स्टॉक में 100 डॉलर इन्वेस्ट किया होता, तो आज उस शेयर की कीमत करीब 1,358 डॉलर से ज्यादा होती। आईफोन एक स्टेटस सिंबल बन चुका है और इसकी लागत मार्जिन अन्य फोन से कहीं ज्यादा है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :ऐपलआइफोनबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम