लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में जबर्दस्त गिरावट से निवेशकों के 8.77 लाख करोड़ रुपये डूबे

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने से सोमवार को शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट से निवेशकों को 8.77 लाख करोड़ रुपये की पूंजी का नुकसान हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 1,707.94 अंक या 3.44 प्रतिशत के नुकसान से 47,883.38 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 1,897.88 अंक की गिरावट के साथ 47,693.44 अंक पर आ गया था।

सेंसेक्स में भारी गिरावट से बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 8,77,435.5 करोड़ रुपये घटकर 2,00,85,806.37 करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 8.60 प्रतिशत के नुकसान में रहा। बजाज फाइनेंस, एसबीआई, ओएनजीसी, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान