लाइव न्यूज़ :

निवेश सलाहकार अपने ग्राहकों की तरफ से कोष, प्रतिभूतियों का प्रबंधन नहीं कर सकते: सेबी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि निवेश सलाहकार अपने ग्राहकों की तरफ से कोष या प्रतिभूतियों का प्रबंधन नहीं कर सकते और उन्हें इस संदर्भ में ‘पावर ऑफ अटार्नी’ मांगने के बारे में विचार नहीं करना चाहिए।

सेबी ने कहा कि ऐसे सलाहकारों का काम केवल अपने ग्राहकों को निवेश परामर्श देना है।

वाटरफील्ड फाइनेंशियल एंड इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स ने निवेश परामर्शदाता (आईए) नियमों के संदर्भ में दिशानिर्देश मांगा था। उसके जवाब में नियामक ने उक्त बातें कही।

अपने पत्र में, निवेश सलाहकार ने सेबी से पूछा कि क्या उसके ग्राहक अपनी इच्छा से वाटरफील्ड को पावर ऑफ अटॉर्नी (पीओए) दे सकते हैं, जिससे वह ‘कस्टोडियन’ के साथ ग्राहकों के खातों से संबंधित पूछताछ करने के लिए अधिकृत हो सके।

उसने यह भी पूछा था कि क्या वाटरफील्ड ग्राहकों के संरक्षक रूप में दूसरे से संपर्क कर सकता है और ग्राहकों से लिखित सहमति तथा निर्देश प्राप्त करने के बाद पीओए के तहत ग्राहकों के निवेश निर्णयों, निवेश उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से दिये अपने जवाब में कहा कि निवेश परामर्शदाता का काम अपने ग्राहकों को सलाह देना है। उसका काम आईए नियमन के तहत अपने ग्राहकों की तरफ से कोष या प्रतिभूति का प्रबंधन करना नहीं है।

सेबी ने कहा कि आईए नियमन के तहत निवेश सलाकर के लिये जिन गतिविधियों पर विचार किया गया है, उसमें पीओए देना के बारे में कोई परिकल्पना नहीं की गयी है और न ही यह वांछनीय जान पड़ता है।

सेबी ने कहा कि यह स्थिति दी गई जानकारी पर आधारित है, ‘‘अलग-अलग तथ्य या शर्तों के तहत अलग विश्लेषण हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल