लाइव न्यूज़ :

Share Market: बाजार में इन 5 स्टॉक में बिना सोचे करें निवेश, शेयरों में टारगेट और स्टॉपलॉस पर रहें अलर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: January 31, 2024 10:30 IST

शेयर बाजार में वैसे तो निवेश करने वालों की संख्या कम नहीं है, लेकिन इन सबके बीच आज बाजार का रुख क्या रहने वाला है, इसे लेकर खास ध्यान देना होगा। आज अगर आप बुधवार को शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन 5 स्टॉक में निवेश करके अच्छे रिटर्न बनाने का शानदार मौका है।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार में वैसे तो निवेश करने वालों की संख्या कम नहीं है, लेकिन आप पैसा लगा सकते हैंइन 5 स्टॉक में निवेश करके अच्छे रिटर्न बनाने का शानदार मौका हैअगले 7 से 10 दिनों तक इन बताए हुए शेयर को होल्ड करना होगा

नई दिल्ली: शेयर बाजार में वैसे तो निवेश करने वालों की संख्या कम नहीं है, लेकिन इन सबके बीच आज बाजार का रुख क्या रहने वाला है, इसे लेकर खास ध्यान देना होगा। आज अगर आप बुधवार को शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन 5 स्टॉक में निवेश करके अच्छे रिटर्न बनाने का शानदार मौका है। लेकिन इसलिए आपको अगले 7 से 10 दिनों तक इन बताए हुए शेयर को होल्ड करना होगा और फिर इनकी आप बिक्री कर सकते हैं।

सबसे पहले इस सूची में ब्लू स्टार के शेयर की बारी आती है, इनकी मार्केट में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ब्लू स्टार के एक शेयर को आप 1100 रुपये में खरीद सकते हैं और लेकिन स्टॉपलॉस का खासा ध्यान रखना होगा, इसे आप 1045 रुपये में निकाल सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको पहला टारगेट 1150 रुपये और दूसरा टारगेट 1200 रुपये रखना होगा। साथ ही सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 1100.20 रुपये है।  इस क्रम में दूसरा स्टॉक क्विक हील एंटीवायरस के शेयरों में अपट्रेंड रहने वाला है, जिसका मतलब है कि बाजार में बढ़ते भाव को खरीदने की संभावना ज्यादा है, आप इनके शेयरों को आप 495 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसके लिए आपका स्टॉपलॉस 465 रुपये है, पहला टारगेट 525 रुपये और दूसरा टारगेट 550 रुपये रहने वाला है। यह जानकारी 5 पैसे वेबसाइट समाचार के अनुसार है और इसमें तेजी का सिलसिला जारी रहेगा। लेकिन, इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 495.60 रुपए है। 

इसके बाद ऑलूवालिया कॉन्ट्रेक्ट्स की बात आती है, जिसके शेयर प्राइस में ब्रेकआउट के कगार पर बढ़त होगी, इसे आप 870 रुपये में एक शेयर को खरीद सकते हैं, जिसका स्टॉपलॉस 840 रुपये तक रहने वाला है, तो आप फायदे में रहेंगे। इसके लिए पहला टारगेट 900 रुपये और दूसरा टारगेट 920 रुपये रहने वाला है। सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 870.40 रुपए रह सकता है।

भारत डायनेमिक के शेयरों में भी बढ़त होनी की संभावना जताई गई, जिसके तहत इसके शेयरों में बढ़ोतरी होगी और इन्हें आप 1702 रुपये में एक शेयर खरीद सकते हैं, इसे स्टॉपलॉस 1644 रुपये, पहला टारगेट 1750 रुपये और दूसरा टारगेट 1800 रुपये रह सकता है। इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 1702.30 है। 

वहीं, सिंजीन शेयर ब्रेकआउट है, लेकिन रिकवरी होने की उम्मीद है, इसके एक शेयर आप 717 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसके लिए स्टॉपलॉस 694 रुपये, पहला टारगेट 738 रुपये और दूसरा टारगेट 755 रुपये रहने वाला है। इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 716.85 रहने वाला है। 

इंट्राडे निफ्टी और बैंक निफ्टीवहीं, सबसे पहले इंट्राडे निफ्टी की बात करें तो उसके लिए पहला सपोर्ट लेवल 21,400 रहेगा, जबकि दूसरा सपोर्ट लेवल 21,300 रहेगा, इसके लिए पहला रेसिसटेंस 21,620 और दूसरा रेसिसटेंस 21,700 रहने वाला है। इंट्राडे बैंक निफ्टी पहला सपोर्ट लेवल 45,150 और दूसरा सपोर्ट लेवल 44,950 रहेगा। पहला रेसिसटंस 45,630 और दूसरा रेसिसटेंस 45,900 रहगेा। 

पिछले बताए हुए शेयर में वेस्ट कोस्ट पेपर ने 6.7 फीसदी के अपने टारगेट को छुते हुए नया कीर्तिमान दर्ज किया है। वहीं, महा सीमलेस के शेयर में 4.5 फीसदी की बढ़त देखी गई। इनके अलावा पीएनसी इंफ्रा ने भी 5.6 फीसदी की शानदार परफॉर्मेंस दी है और इंडियन बैंक भी 3.6 फीसदी तक पहुंचा।  

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो