लाइव न्यूज़ :

ब्याज दर स्थिर, लोन मोरेटोरियम पर कोई ऐलान नहीं, यहां पढ़ें RBI की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

By स्वाति सिंह | Updated: August 6, 2020 13:48 IST

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में इस बार कोई भी बदलाव नहीं किया है। दास ने कहा कि क्रेडिट ग्रोथ 6 फीसद पर है, जो पिछले 6 दशक में सबसे निचले स्तर पर है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास द्विमासिक मौद्रिक नीति के बारे में जानकारी दी।शक्तिकांत दास ने कहा- मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक चार अगस्त से 6 अगस्त के बीच हुई।

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास द्विमासिक मौद्रिक नीति के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि  मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक चार अगस्त से 6 अगस्त के बीच हुई।

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में इस बार कोई भी बदलाव नहीं किया है। दास ने कहा कि क्रेडिट ग्रोथ 6 फीसद पर है, जो पिछले 6 दशक में सबसे निचले स्तर पर है। ये 4 प्रतिशत पर बना रहेगा। ये घोषणा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने की। इसके अलावा रिवर्स रेपो रेट को भी 3.3 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। साथ ही आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वास्तविक जीडीपी वृद्धि पहली छमाही में और पूरे वित्त वर्ष में नकारात्मक रह सकती है।

-आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिनों की बैठक के बाद शक्तिकांत दास ने गुरुवार को ये घोषणा की। कोरोना संकट के बीच मार्च और मई 2020 के अंत में हुई बैठकों में रेपो दर में कुल 1.15 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है। इससे पहले फरवरी 2019 से अब तक रेपो दर में 2.50 प्रतिशत तक कटौती की गई थी।

-शक्तिकांत दास ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अब भी कमजोर है पर विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त का सिलसिला जारी है। आरबीआई गवर्नर ने साथ ही कहा कि खुदरा महंगाई दर अभी नियंत्रण में है।

- आरबीआई गवर्नर दास ने कहा कि एनएचबी, नाबार्ड द्वारा 10,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 

- आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वास्तविक जीडीपी वृद्धि पहली छमाही में और पूरे वित्त वर्ष में नकारात्मक रहने का अनुमान। 

- आरबीआई गवर्नर दास ने कहा कि अप्रैल 2020 से शुरू हुए वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में संकुचन आने का अनुमान है।

- मौद्रिक नीति समिति का अनुमान है कि मुद्रास्फीति दूसरी तिमाही में ऊंची बनी रहेगी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में इसमें नरमी आ सकती है।

- आपूर्ति श्रृंखला में बाधायें बरकरार हैं जिससे विभिन्न क्षेत्रों में महंगाई का दबाव बना हुआ है। 

- आर्थिक गतिविधियों में सुधार की शुरुआत हो गई थी, लेकिन संक्रमण के मामले बढ़ने से लॉकडाउन लगाने को मजबूर होना पड़ा।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख