लाइव न्यूज़ :

इन्फोसिस के सीईओ का सालाना वेतन पैकेज 2020-21 में बढ़कर 49.68 करोड़ रुपए हुआ

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख का सालाना वेतन पैकेज वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़कर 49.68 करोड़ रुपए हो गया। इसमें से आधी से ज्यादा राशि कंपनी के शेयरों से मिली।

वित्त वर्ष 2019-20 में पारेख का वेतन पैकेज 34.27 करोड़ रुपए था।

इंफोसिस की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक पारेख के वेतन के पैकेज में 6.07 करोड़ रुपए वेतन, 12.62 करोड़ रुपए का बोनस, भत्ते या वैरिएबल पे और 30.99 करोड़ रुपए के शेयर मूल्य शामिल हैं।

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस के सीईओ और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथ ने 2020-21 में 20.36 करोड़ रुपए का वेतन पैकेज पाया।

रिपोर्ट में कहा गया कि इन्फोसिस के चैयरमैन नंदन नीलकेणि ने 2020-21 में कंपनी में अपनी सेवाओं के लिए कोई वेतन न लेने का फैसला किया।

इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) यू बी प्रवीण राव ने वित्त वर्ष 2020-21 में 17.33 करोड़ रुपए का वेतन पैकेज पाया। उनके पैकेज में करीब 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह 2019-20 में 10.6 करोड़ रुपए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर