लाइव न्यूज़ :

इन्फोसिस सीईओ सलिल पारेख का वेतन 80.62 करोड़ रुपये, 2024-25 में 22 प्रतिशत बढ़ा, जानें विप्रो और टीसीएस के सीईओ को कितना मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 18:26 IST

इन्फोसिस की वार्षिक रिपोर्ट से पता चला कि पारेख ने 2024-25 में मूल वेतन के रूप में 7.45 करोड़ रुपये, सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 49 लाख रुपये, बोनस और प्रोत्साहन के रूप में 23.18 करोड़ रुपये और शेयर विकल्पों के इस्तेमाल से 49.5 करोड़ रुपये अर्जित किए।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पारेख को 66.25 करोड़ रुपये का वेतन मिला था।जनवरी, 2018 में इन्फोसिस की कमान संभाली थी।

नई दिल्लीः इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख का वेतन वित्त वर्ष 2024-25 में 21.6 प्रतिशत बढ़कर 80.62 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इससे पिछले वित्त वर्ष में पारेख को 66.25 करोड़ रुपये का वेतन मिला था।

इन्फोसिस की वार्षिक रिपोर्ट से पता चला कि पारेख ने 2024-25 में मूल वेतन के रूप में 7.45 करोड़ रुपये, सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 49 लाख रुपये, बोनस और प्रोत्साहन के रूप में 23.18 करोड़ रुपये और शेयर विकल्पों के इस्तेमाल से 49.5 करोड़ रुपये अर्जित किए। पारेख ने जनवरी, 2018 में इन्फोसिस की कमान संभाली थी।

पारेख के उद्योग समकक्षों की बात करें तो विप्रो के सीईओ श्रीनिवास पल्लिया और टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2024-25 में क्रमशः 53.64 करोड़ रुपये और 26.52 करोड़ रुपये का वेतन पाया। रिपोर्ट के अनुसार, इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन एम नीलेकणि ने स्वेच्छा से कंपनी को दी गई अपनी सेवाओं के लिए कोई पारिश्रमिक नहीं लेने का विकल्प चुना।

टॅग्स :WiproटाटाTataTCS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट