लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल पर नरमी ना बरतें उद्योग : सीआईआई

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने उत्तर भारत में अपनी सदस्य कंपनियों से कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर नरमी नहीं बरतने की सलाह दी है।

सीआईआई ने रविवार को एक बयान में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में असीमित संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। देशभर में इसका भीषण प्रकोप बना हुआ है।

बयान में कहा गया है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में संक्रमण की दूसरी और तीसरी लहर देखी गयी है। मृत्यु दर भी बढ़ी है। सर्दियों के साथ ही यह समस्या और बढ़ेगी, विशेषकर जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, वे अधिक प्रभावित होंगे।

सीआईआई के उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन निखिल साहनी ने कहा कि हम अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार के कुछ संकेत देख रहे हैं और अब हम संक्रमण दोबारा बढ़ने की वजह से फिर किसी तरह का लॉकडाउन नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण बढ़ने के चलते कुछ राज्यों को रात्रि कर्फ्यू लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही सामाजिक मेलजोल पर भी प्रतिबंध लगाने पड़े हैं।

साहनी ने कहा कि उत्तर भारत में उद्योग कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल का बराबर पालन करें और इस पर नरमी ना बरतें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम