लाइव न्यूज़ :

उद्योग जगत ने 100 करोड़ कोविड टीके लगाए जाने की उपलब्धि पर खुशी जतायी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर उद्योग जगत ने देश में कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक दिए जाने की बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अधिक निवेश आकर्षित करके अर्थव्यवस्था को उच्च वृद्धि के रास्ते पर ले जाने में मददगार होगा।

उद्योग मंडल सीआईआई के अध्यक्ष टी वी नरेंद्रन ने कहा कि भारत के शोधकर्ताओं, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासनिक टीमों और पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास और त्याग असाधारण तथा प्रशंसनीय हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक मिशन अर्थव्यवस्था को उच्च वृद्धि के रास्ते पर ले जाने में मदद करेगा और भारत की वैश्विक नेतृत्व भूमिका को मजबूत करेगा।’’

एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, ‘‘हमें यकीन है कि 100 करोड़ का आंकड़ा हासिल करने के बाद, अगले कुछ हफ्तों और महीनों में सभी पात्र लोगों के पूर्ण टीकाकरण की गति और तेज हो जाएगी। हम उपभोक्ता विश्वास में और सुधार देखेंगे। हालांकि, हमें महामारी के खिलाफ अपनी सतर्कता जारी रखने की जरूरत है।’’

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के साथ-साथ इस अवधि में घोषित कई आर्थिक सुधार भारत में निवेश को आकर्षित कर रहे हैं और यह वृद्धि को गति देने में सहयाक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर