लाइव न्यूज़ :

उद्योग जगत की हस्तियों का पसंदीदा जगह बना उत्तर प्रदेश, हजारों करोड़ रुपये का निवेश करने का किया ऐलान

By भाषा | Updated: July 28, 2019 16:40 IST

सैमसंग इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच सी हान्ग ने घोषणा की कि नोएडा स्थित सैमसंग के कारखाने को 'निर्यात केंद्र' में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्यबल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है इसलिए उत्पादन की दृष्टि से ये एक बहुत बड़ा डेस्टिनेशन (गंतव्य) प्रदेश है ।

Open in App

उद्योग जगत की हस्तियों ने उत्तर प्रदेश को निवेश का पसंदीदा स्थल बताते हुए आने वाले समय में बड़ी परियोजनाओं के साथ राज्य में हजारों करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया। उद्योग जगत की नामचीन हस्तियां रविवार को यहां दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रही थीं।

सैमसंग इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच सी हान्ग ने घोषणा की कि नोएडा स्थित सैमसंग के कारखाने को 'निर्यात केंद्र' में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्यबल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है इसलिए उत्पादन की दृष्टि से ये एक बहुत बड़ा डेस्टिनेशन (गंतव्य) प्रदेश है ।

टॉरेंट समूह के चेयरमैन सुधीर मेहता ने ऐलान किया कि उनका समूह उत्तर प्रदेश में 6,000 करोड रूपये से अधिक का निवेश करेगा । इसमें पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के लिए 3,000 करोड रुपये का निवेश शामिल है। पेप्सिको इंडिया होल्डिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अध्यक्ष अहमद अल शेख ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे बडा आलू उत्पादक है और पेप्सिको इस अवसर का उपयोग करना चाहेगी।

हम भविष्य में भंडारण क्षमता स्थापित करने और शीत श्रृंखला बनाने के लिए भी निवेश करना चाहते हैं । लुलु समूह के यूसुफ अली ने बताया कि उत्तर भारत के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल का काम लखनऊ में पूरा होने वाला है। डॉक्टर नरेश त्रेहन ने जानकारी दी कि एक हजार बेड से सुसज्जित मेदांता अस्पताल का उद्घाटन लखनऊ में अक्तूबर, 2019 में होगा । अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी उत्तर प्रदेश को लेकर भावी निवेश योजनाओं से अवगत कराया ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबार अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख