लाइव न्यूज़ :

‘स्पष्टीकरण’ के बाद इंडसइंड बैंक का शेयर 11 प्रतिशत टूटा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर इंडसइंड बैंक का शेयर सोमवार को करीब 11 प्रतिशत टूट गया। बैंक ने स्वीकार किया है कि उसने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मई में ग्राहकों की सहमति के बना करीब 84,000 कर्ज वितरित किए। बैंक के इस स्पष्टीकरण के बाद उसके शेयरों में गिरावट आई।

बीएसई में बैंक का शेयर 12.33 प्रतिशत के नुकसान से 1,042.10 रुपये तक आ गया था। बाद में यह 10.71 प्रतिशत के नुकसान से 1,061.45 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बैंक का शेयर 10.52 प्रतिशत टूटकर 1,063.95 रुपये पर आ गया।

बीएसई में इंडसइंड बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,851.34 करोड़ रुपये घटकर 82,171.66 करोड़ रुपये रह गया।

इंडसइंड बैंक ने शनिवार को ‘व्हिसलब्लोअर’ के कर्ज को ‘सदाबहार’ करने के आरोपों को पूरी तरह गलत और आधारहीन बताते हुए यह माना था कि मई में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उसने ग्राहकों की सहमति के बिना 84,000 ऋण वितरित किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई