लाइव न्यूज़ :

बढ़ रही है भारत की आर्थिक वृद्धि, आगे और तेज होने का अनुमान: विश्वबैंक

By भाषा | Updated: October 8, 2018 05:07 IST

विश्व बैंक ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की अस्थायी बाधाओं के प्रभावों से निकल चुकी है।

Open in App

वॉशिंगटन, आठ अक्टूबरः भारत की आर्थिक वृद्धि में मजबूती आ रही है और चालू वित्त वर्ष में इसके 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले दो वर्षों में यह और बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। 

विश्व बैंक ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की अस्थायी बाधाओं के प्रभावों से निकल चुकी है। हालांकि, घेरलू जोखिम और कम अनुकूल बाहरी परिवेश से वृहत-आर्थिक परिदृश्य पर प्रभाव पड़ सकता है। पिछले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही थी। 

विश्व बैंक ने अपनी हालिया दक्षिण एशिया रिपोर्ट में कहा, "जीएसटी व्यवस्था के सुचारू रूप से चलने और बैंकों के पुनर्पूंजीकरण से भारत में आर्थिक वृद्धि को मजबूती मिल रही है और आने वाले समय में इसमें और तेजी आने का अनुमान है।" 

रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी खर्च और निर्यात में वृद्धि से 2018-19 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंच जाने का अनुमान है और अगले दो साल में यह और बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

बाहरी स्थितियों के कम अनुकूल होने और चालू खाते में असंतुलन को देखते हुये विश्व बैंक ने कहा कि व्यापार घाटे की बिगड़ी सेहत की वजह से चालू खाते का घाटा बढ़ा है। अधिक आयात, कच्चे तेल की ऊंची कीमत और रुपये की विनिमय दर में गिरावट इसकी वजह है।

टॅग्स :भारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें